अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सक्रिय चोरों ने लोहे के सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिए। ठेकेदार की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से जींद निवासी ठेकेदार अक्षय ने बताया है कि वह तीन वर्ष से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माण करने का कार्य देख रहे हैं। अभी बीपीटीपी पुल के पास काम चल रहा है। 25 जून की रात किसी ने निर्माण स्थल से करीब एक क्विंटल लोहे का सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।