फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी के पार्क में लगाए नुकीले तार, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नुकीले तार से बच्चों और बुजुर्गों के घायल होने का अंदेशा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी की पार्क में पौधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के तार का अन्य निवासियों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि पार्क में छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। इससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी पवन चंदीला ने बताया कि सोसाइटी में करीब 15 दिन पहले दोनों पार्कों के ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स की तरफ तार लगा दिए गए हैं। तार नुकीले हैं। पार्क में सोसाइटी के बच्चे सुबह-शाम खेलने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नुकीले तारों में उलझकर या खेलते-खेलते तारों के समीप जाने से चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पार्क में टहलने के लिए आ रहे बुजुर्गों को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं सुधीर शर्मा ने बताया कि बच्चे पार्क में लगे पौधों को नुकसान पहुंचा रहे थे। कई बार इस संबंध में बच्चों और अभिभावकों को मना किया गया, इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई थी। ऐसे में सोसाइटी के दोनों पार्कों में हरियाली बरकरार रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। तार बच्चों की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें