फरीदाबाद। पाली क्रशर जोन में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो मुंशियों को बंधक बनाकर उनसे एक लाख 27 हजार रुपये व चार मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पाली क्रशर जोन क्रशर जोन नंबर 56ए के संचालक नरेश यादव ने पुलिस को बताया कि सुमन और पवन उनके यहां मुंशी का काम करते हैं। बुधवार को दोनों अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि रात करीब दो बजे चार युवक पिस्टल व चाकू लेकर कार्यालय में घुस आए। आरोपियों में से तीन ने मास्क लगा रखे थे ,जबकि एक ने हेलमेट पहना था। बदमाशों ने पिस्टल व चाकू के बल पर पवन और सुमन को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी में रखे एक लाख 27 हजार रुपये व कार्यालय में रखे चार मोबाइल ले लिए। घटना को अंजाम देने का बाद आरोपी मोटरसाइकिल और स्कूटी से फरार हो गए। बाद में पवन ने वारदात की जानकारी क्रशर मालिक को दी। लूट की पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश करीब 10 मिनट तक कार्यालय में रुके थे। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।