फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अगले वर्ष फिर से ओलंपियाड जीतने के लिए परीक्षा देंगे कनव

Mon, 29 Jul 2024 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गणित के साथ कंप्यूटर विज्ञान में करना चाहते हैं आगे की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 65वें अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड के स्वर्ण विजेता सेक्टर 19 डीपीएस के कनव तलवार अगले वर्ष जीतने फिर से ओलंपियाड की परीक्षा देकर पदक जीतना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से ही ऑफ लाइन तैयारी शुरू कर दी है। इसमें उनकी बहन कशिश तलवार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। वह गणित के साथ कम्प्यूटर विज्ञान में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। कनव ने अमर उजाला की टीम से फोन पर बातचीत कर अपनी सफलता की कहानी साझा कीं।
उनका मानना है कि किसी भी विषय को अपने ऊपर हावी करने की जरूरत नहीं है, उसे गंभीरता से पढ़ने की जरूरत है। जिससे उस विषय में रूचि उत्पन्न हो जाए। सेक्टर-3 में अपनी नाना-नानी के साथ रहने वाले कनव 7वीं कक्षा से ही ओलंपियाड की तैयारी में जुट गए थे। उन्होंने ओलंपियाड के विभिन्न प्रतियोगिता में चार स्वर्ण व एक रजत पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है कि किसी भी काम को अगर लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने पढ़ाई को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मुंबई से कम्प्यूटर विज्ञान में आईआईटी कर रही उनकी बड़ी बहन कशिश के सहयोग से यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा नई नई जानकारी एकत्रित करते रहता हूं। वेबसाइट पर ओलंपियाड से संबंधित कई जानकारियां उपलब्ध है। उसे हर संभव सीखने का प्रयास करता हूं। इसके साथ ही पोर्टल व वेब साइट से रोजाना गणित के प्रश्नपत्र डाउन लोड कर या ऑनलाइन हल करने का प्रयास करता हूं। हल करने के दौरान अगर किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसे गूगल या बड़ी बहन के माध्यम से हल करने का प्रयास करता हूं। गणित मेरा मनपसंद विषय है, दूसरे विषय की तुलना में गणित मेरी पहली पसंद है। अब गणित के माध्यम से करियर को बनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें