फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़, डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने डॉक्टर को जांच में शामिल कर पूछताछ की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके के एनआईटी 3 स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नर्स ने ये आरोपी अस्पताल में ही कार्यरत डॉ. जावेद पर लगाया है। नर्स का आरोप है कि नाइट शिफ्ट के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बीते लगभग एक महीने से नर्स यहां नौकरी कर रही है।
एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. जावेद को जांच में शामिल कर टीम ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नर्स युवती ने बताया कि 22 दिसंबर की रात को वो नाइट शिफ्ट में अस्पताल में ड्यूटी पर थी। इस दौरान डॉ. जावेद भी ड्यूटी पर थे। नर्स के अनुसार डॉक्टर बार-बार उसे बुलाकर परेशान करने लगा। नर्स ने जब विरोध जताया तो डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नर्स ने शोर मचाया तो अस्पताल स्टॉफ के अन्य लोग आए। बाद में मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। डॉ. जावेद बीएमएस डॉक्टर है और यूपी रामपुर का मूल निवासी है। वो यहां बड़खल में किराये पर रहकर बीते लगभग 3 साल से अस्पताल में नौकरी कर रहा है। एसजीएम नगर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें