फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेस्तरां, रेहड़ी-पटरी पर भी करनी पड़ेगी जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ रहे दर के साथ अब वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर में भी करीब 244 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फरीदाबाद में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर करीब 2244 रुपये में मिलेगी। इससे कामकाजी लोगों के साथ होटल ,रेस्तरां व ढाबा आदि संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि खाना महंगा जरूर होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां 24 हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाईयों के साथ 100 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय है। ऐसे में इन जगहों पर छह लाख से अधिक कामगार हैं। इनमें से अधिकांश दोपहर व रात का खाना आसपास स्थित ढाबा व रेहड़ी पटरी पर खाते हैं। उन्हें साधारण खाना प्रति प्लेट 20 से 40 रुपये में मिलते हैं। अब दर बढ़ने से खाने पर दोहरा असर पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि प्रति प्लेट दो से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे नुकसान कम हो। गैस एजेंसी संचालक के अनुसार फरीदाबाद में गैस का रेट 244 रुपये बढ़ा है।
इस समय पेट्रोल के 102.56 रुपये प्रति लीटर, डीजल के 93.79 रुपये प्रति लीटर होने से सब्जियों के दर भी असर पड़ा है । गोभी प्रति किलो 30 से 40 रुपये, परवल-50 से 60 रुपये, टमाटर 30 से 40 रुपये, आलू 14 से 16 रुपये, खीरा- 25 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुदरा में मिल रहा हैं।
विज्ञापन

हर वस्तु महंगी हो रही है। इससे परेशानी बढ़ रही है। अब तो सरकार ने वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर पर भी 244 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे कामगारों की परेशानी बढ़ेगी।
-सचिन गांधी, स्थानीय निवासी।
कोरोना के कारण वैसे ही लोगों की कमाई काफी कम हो गई है। महंगाई पर रोक नहीं लग रही है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल के दर लगातार बढ़ रहे हैं। इससे कम आमदनी वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

- अमन, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें