फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटे बकायेदारों से भी हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की टेक्सेशन ब्रांच टैक्स वसूली अभियान में लगी हुई है। अब करीब 100 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। इसमें छोटे बकायेदारों को भी शामिल किया गया है। सोमवार से इसे अभियान के तौर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों की मानें तो अब 100 रुपये से लेकर एक लाख अथवा अधिक बकायेदारों को नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा उन सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजा जा रहा है जिन पर टैक्स बकाया है। शहर के आधा दर्जन से अधिक सरकारी विभाग भी शामिल हैं। नोटिस मिलने के बाद टैक्स जमा न कराने पर प्रॉपर्टी सील की जाएगी।
शनिवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी टैक्सेशन ब्रांच के कर्मचारी नोटिस तैयार करने में लगे रहे। वैसे तो नगर निगम सीमा क्षेत्र में पांच लाख से अधिक यूनिटें हैं लेकिन नगर निगम के आंकड़ों में अभी 2.80 लाख प्रॉपर्टी दर्ज हैं। ये वे प्रॉपर्टी हैं, जिनकी प्रॉपर्टी आईडी निगम के पास उपलब्ध है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जिन लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं है वह भी निगम आकर अधिकारियों से संपर्क कर टैक्स जमा करा सकते हैं। इसके बाद 18 फीसदी ब्याज के हिसाब से टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

जेडटीओ मुख्यालय विजय सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ और ओल्ड जोन में कार्यरत कर्मचारियों को एनआईटी में बुलाकर एक दर्जन कर्मचारी लगाकर बल्क में नोटिस तैयार कराए गए हैं। अब इसी तरह अन्य जोन में भी सभी कर्मचारी मिलकर थोक में नोटिस तैयार करेंगे। सोमवार को एक क्रम से सभी को नोटिस भेजा जाएगा। टैक्स जमा न करने पर सिर्फ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी विभागों पर करीब 40 करोड़ का बकाया
नगर निगम अधिकारियों की मानें तो एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में स्थित आधा दर्जन से अधिक सरकारी विभागों पर करीब 40 करोड़ से अधिक का बकाया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, निगम सीमा क्षेत्र में शामिल हो चुके गांवों में भी अभी करीब 35 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इनमें नए गांव शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें