फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 30 मई तक जमा कर सकेंगे पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 10 पंचायतों में 15 जून को होंगे उपचुनाव, 2 जून को नामांकन ले सकते हैं वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की 10 पंचायतों में उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं किया गया। यह प्रक्रिया 30 मई तक जारी रहेगी, लेकिन 25 मई रविवार व 29 मई राजपत्रित अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि चुनाव के चलते क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के उपरांत जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं, वह 2 जून को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची में शामिल बचे हुए प्रत्याशियों को उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन




इन पंचायतों में होंगे उपचुनाव
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद जिला के तीन ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में आगामी पंचायती उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक ताया फरीदाबाद के अंतर्गत जसाना, मादलपुर, कवरा, फतेहपुर तगा एवं सिधोला गांवों में उपचुनाव कराए जाएंगे। इसी प्रकार ब्लॉक बल्लभगढ़ में लधियापुर, जकोपुर, जवा एवं प्रह्लादपुर माजरा डीग तथा ब्लॉक तिगांव में कबूलपुर पट्टी परवरिश गांव में उपचुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन



मतदान की प्रक्रिया व मतगणना का कार्य सम्पन्न होने के उपरांत चुनाव का रिजल्ट मतदान केंद्र पर ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किन्हीं परिस्थितियों में यदि री पोल कराया जाता है, इसके लिए आयोग ने मतदान व रिजल्ट घोषित करने के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की है। जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें