फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी प्रदूषण के स्तर में खास सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की हवा लगातार खराब बनी हुई है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद भी प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूूआई 330 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर बहुत की खराब श्रेणी में बना हुआ है। शुक्रवार रात बारिश भी हुई, लेकिन प्रदूषण के स्तर पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिखा। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया था। रात बारिश के बाद शनिवार सुबह हल्की हवा चल रही है, जिससे फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 30 अंक कम है। हालांकि यह भी प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर 11 क्षेत्र में 341, सेक्टर-30 क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 और एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 दर्ज किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि बारिश के बाद हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार आया है। आने वाले दिनों में बारिश होने से प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमें प्रदूषण रोकथाम के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें