फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से राहत नहीं, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। झुलसा देने वाली धूप के बाद बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। बूंदाबांदी से एक बार तो लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सूरज की तल्ख किरणों के साथ मौसम में उमस और ज्यादा बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में मौसम खुश्क बना रहने की संभावना जताई है, जिस कारण अगले दो से तीन दिन में तापमान 46 डिग्री पार कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवा लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। धूप अधिक होने से तापमान में काफी वृद्धि बनी हुई थी। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 45 व 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार अल सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए। तेज गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को उम्मीद थी, जबरदस्त बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ देर में आसमान से बादल छंट गए। सुबह ही सूर्य देव के प्रचंड रूप धारण करने के साथ लू ने भी प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था जिस कारण सुबह 10 बजे तक हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को उठानी पड़ी।
आने वाले दिनों में भी मौसम खुश्क रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ महेश पहलावत ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम खुश्क बना रहेगा, जिस कारण दिन के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। तापमान में गिरावट की कोई संभावना कम है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
भीषण गर्मी और दोपहर में लू चलने के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को गर्म भट्टी जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। लू के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। वहीं वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन लू के कारण सब बेअसर साबित हो रहे हैं।
नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मेडिकल सुपरीटेंड (स्वास्थ्य अधीक्षक) डॉ. परवीना गुलियानी ने बताया कि गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में अधिक पानी बाहर निकलता रहता है, ऐसे में यदि कम मात्रा में पानी या तरल पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में मुंह और जीभ सूखने, चक्कर आने, कमजोरी-थकान और बुखार का खतरा बढ़ जाता है इसलिए जरूरी है कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें