फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का नया केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में नजर आ रही है। बीते 48 घंटों में लगातार जिले में कोई कोरोना संक्रमित मामला नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक मरीज के संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि की। अब तक जिले में 99836 लोग कोरोना ग्रस्त हो चुके हैं। इनमें से 99110 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संक्रमण के साथ दम तोड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब तक 716 पहुंच हो गया है। फिलहाल जिले में 10 सक्रिय मामले हैं। इनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। अन्य नौ मामले होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। फिलहाल वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोई मरीज उपचाराधीन नहीं है। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को 3142 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1348 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें