फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी क्षेत्र में नौ स्मार्ट वेंडिंग जोन के लिए जगह तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम एनआईटी क्षेत्र स्ट्रीट वेंडर जोन के लिए 15 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। इसमें से नौ जगहों का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को निगम आयुक्त संबंधित अधिकारियों के साथ वेंडिंग जोन को लेकर बैठक करेंगे। वेंडिंग जोन का बजट तैयार करने के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच को कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब तीन साल पहले शहर को रेहड़ी मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया था। इसके तहत एक निजी एजेंसी से सर्वे कराया गया था। योजना के तहत रेहड़ी पर सामान बेचने वालों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाना था। इसके तहत सेक्टर-21 और एनआईटी चिमनी बाई धर्मशाला के सामने वेंडिंग जोन बनाया गया था। दोनों जगहों पर करीब 50 लोगों को जगह दिया गया है। हालांकि बाद में सर्वे एजेंसी पर कई गंभीर आरोप लगेे। इसके बाद मामला पेंडिंग में चला गया। इसके बाद पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत काम शुरू किया गया। करीब 5300 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें पात्रों के जरूरी कागजातों की जांच की गई। इसमें करीब 1400 स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से ऋण मिल चुका है। जबकि बाकी आवेदकों की फाइलें की जांच के बाद पैसे जारी होंगे। शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि एनआईटी जोन में और वेंडिंग जोन बनाने की योजना है।
200-300 लोगों को लाभ मिलेंगे
इससे करीब-200-300 को लाभ मिलेंगे। योजना के अनुसार 5300 पंजीकृत वेंडरों को जगह की उपलब्धता के अनुसार उनके आसपास वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी। वहीं निगम के सभी पार्षदों को पत्र लिखकर इसके के लिए जानकारी मांगी गई है। हालांकि अभी तक पार्षदों की ओर से कोई सुझाव नहीं आया है। नौ जगहों में फावड़ा चौक, बाटा फ्लाई ओवर, नीलम सिनेमा चौक, प्याली चौक, आयुक्त कैंप ऑफिस के पास, चिमनीबाई चौक के पास, केसी चौक, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज व डीएवी कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें