संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जुलाई 2024 में चौधरी भट्टा गांव डीग पर 20 साल के युवक की पीटकर हत्या करने के आरोप में 17 महीने से फरार चले रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
गांव डींग निवासी पीयूष (20) की पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में पिता नाहर सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने गुड्डू पुत्र भजन लाल निवासी रोशन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भट्टा पर काम करता था और मृतक को जानता था। 17/18 जुलाई 2024 की रात को पीयूष भट्टे पर आया था। पीयूष नशा करने का आदी था। उस रात पीयूष एक मकान में घुस गया था, जिस पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया और मारपीट की। जिससे पीयूष की मौत हो गई। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था तथा गुजरात में जाकर ईंट के भट्टों पर काम करने लग गया था। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपी के पिता भजनलाल सहित 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।