फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार से करीब एक किलोमीटर घसीटी मोटरसाइकिल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे कार की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल के करीब एक किलोमीटर तक घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कार के साथ एक मोटरसाइकिल फंसी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना में मोटरसाइकिल सवार के घायल होने या अन्य किसी नुकसान की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। इसके बाद मोटरसाइकिल कार में फंस गई और कार चालक उसे सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ चला गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सड़क पर घिसटती हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसमें शामिल वाहन और लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस के पास व संबंधित थाने में अभी तक किसी प्रकार की सूचना या शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें