फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए 500 से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में शहर में एक सराहनीय कदम उठाया गया, जहां समर्पण ट्रस्ट की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 500 से अधिक पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

इस अभियान का नेतृत्व आशा रानी, रूपा और सचिन शाह ने किया । उन्होंने कदंब, पीपल जैसे पौधों का चयन किया जो न केवल प्रदूषण को कम करते हैं, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी को भी मजबूत बनाते हैं। रूपा ने बताया कि यह पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ट्रस्ट ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा
समर्पण ट्रस्ट ने एक अनूठी पहल के तहत आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का फैसला लिया है। अब कोई भी नागरिक एक पौधा लगवा सकता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए विशेष रूप से सहायक है जो समय या स्थान की कमी के कारण स्वयं पौधे नहीं लगा सकते। इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लेने की इच्छा जताई है। पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें