फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 28 जून से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस सप्ताह झमाझम बरसेंगे बदरा, गिरेगा तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। इस सप्ताह जिले में झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 28 जून से मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम पूरे दिन साफ रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। हवाओं की गति भी सामान्य रही। इस दौरान लोग ठंडे पानी और जूस का सेवन करते नजर आए। बाजारों और पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार इस सप्ताह 28 जून से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि पूर्वी हवाओं के चलने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पूर्वी हवाओं के चलने से जिले में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और अच्छी बारिश होगी। इस सप्ताह के अंत तक लोगों को भीषण गर्मी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इस सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान
26 जून- 38 डिग्री सेल्सियस
27 जून- 36 डिग्री सेल्सियस
28 जून- 37 डिग्री सेल्सियस
29 जून- 35 डिग्री सेल्सियस
30 जून- 33 डिग्री सेल्सियस
1 जुलाई- 31 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें