फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नालों और सीवरेज सफाई के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-मानसून के 4 दिन पहले जागा निगम, निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक तरफ तो मानसून अब सिर पर आ गया है। अब निगम प्रशासन नालों और सीवरेज सिस्टम की सफाई कराने की कार्रवाई पर जोर दे रहा है। मंगलवार को निगम आयुक्त ए श्रीनिवास मोना ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन तीन के एक्सईएन सुशील ठाकरान को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से पहले क्षेत्र के सभी नाले व नालियों को साफ किया जाए। बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एक्सईएन ने बताया कि क्षेत्र के सभी नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है। इसमें 11 जेसीबी, 17 डंपर व 23 ट्रैक्टर-ट्रालियों को मलबा उठाने के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को दो से तीन दिन में कार्य करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उधर, नगर निगम के एसीएमसी गौरव अंतिल ने अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के बीच हुए गड्ढ़ों को भरने के अलावा अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें