फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड महोत्सव में विकास और संस्कृति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आत्मनिर्भरता पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव–2026 के दौरान होटल राजहंस, सूरजकुंड में आयोजित दोपहर भोज कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक नेतृत्व एक मंच पर नजर आया। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्प को दोहराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, विधायक राजेश नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के माहौल के बीच नेताओं ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनसुविधाओं का विस्तार करने और पारंपरिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सूरजकुंड शिल्प महोत्सव को भारत की समृद्ध कला और शिल्प परंपरा का सशक्त मंच बताते हुए कहा कि यह आयोजन स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए शिल्पकार यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी बढ़ रहा है और रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें