फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुल्हाड़ी मारकर ससुर की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। 5 मार्च को गांव छांयसा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी दामाद परमजीत (36) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव छांयसा निवासी बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मार्च को उसके पिता गुलाब सिंह उसकी बहन को लेने के लिए गांव छांयसा गए थे। जब उसके पिता उसकी बहन को लेकर आ रहे थे तभी जीजा परमजीत ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 7 मार्च को इलाज के दौरान गुलाब सिंह की मौत हो गई। जिस पर हत्या की धारा जोड़ी गई तथा मामले की कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-65 को सौंपी गई। अपराध शाखा की टीम ने 8 मार्च को आरोपी परमजीत को उसके गांव छांयसा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि 5 मार्च को आरोपी का ससुर गुलाब सिंह उसके घर पर अपनी बेटी को लेने के लिए आया था। आरोपी ने घर ले जाने के लिए मना कर दिया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपने ससुर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें