फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। चावला काॅलोनी में 25 जनवरी को छात्र के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चावला काॅलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वह अपने घर पर था। तभी एक गाड़ी में 6 लड़के आए और उसे घर से निकालकर रोड पर ले गए। फिर उस पर सुएं व डंडों से हमला किया। झगड़े में उसे काफी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी चावला काॅलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए टिंकू उर्फ लाला (21), मनोज (21) व सुरेश (19) निवासी गांव डीग फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि टिंकू उर्फ लाला निवासी गांव डीग की पीड़ित के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी। शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिए आरोपी 25 जनवरी को उसके घर चावला कॉलोनी में गाड़ी व बाइक लेकर पहुंचे और उसको जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में बैठने लगे। इस दौरान टिंकू उर्फ लाला ने डंडे, मनोज ने पंच व सुरेश ने उस पर लात घूसों से हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें