फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया मुस्लिम युवक, हुआ भव्य स्वागत, ऐसे आया विचार

Tue, 01 Mar 2022 09:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद (बल्लभगढ़)

सार

सोमवार की दोपहर को सभी कावड़ लेकर वापस गांव पहुंचे। तभी गांववासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मुस्लिम युवक कांवड़ लेकर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ से चांदपुर गांव के लोग मंगलवार को शिवरात्रि होने के चलते कांवड़ लेकर आए हैं। जहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है। गांव चांदपुर के रहने वाले हसरत अली हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके गांव से करीब 30 लोग कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। तभी उनको विचार आया कि क्यों ना वो भी कावड़ लेने के लिए जाएं। जिसके बाद वह कांवड़ लेकर आए। इसीलिए वह भी उन लोगों के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चल पड़े।

सोमवार की दोपहर को सभी कावड़ लेकर वापस गांव पहुंचे। तभी गांववासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि वह 22 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे और 28 फरवरी को दोपहर में वापस गांव पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार यानी 1 मार्च को वह गांव के मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर यात्रा को पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि हिंदू धर्म का त्योहार है लेकिन उसके बावजूद भी वह कांवड़ को साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें