फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार की रिश्वत लेता नापतौल विभाग का निरीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने सोमवार को 60 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में नापतौल विभाग के निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनोरम ने सतर्कता विभाग को शिकायत दी कि एनआईटी-पांच स्थित माप अनुभाग खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर राजबीर सिंह उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। मनोरम का ऑटो में मीटर लगाने का काम है। उनका लाइसेंस समाप्त हो गया था। आरोपी ने उनसे कहा कि उसे प्रत्येक मीटर पर अपना हिस्सा चाहिए। आरोपी उनसे अभी तक 1.20 लाख रुपये पहले ले चुका है। अब 60,000 की मांग कर रहा था। डीएसपी अनिल कुमार की निगरानी में टीम का गठन किया गया। नायब तहसीलदार जय प्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। रंग लगे नोट लेकर शिकायतकर्ता आरोपी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, तो पहले से तैयार टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें