-पोषण माह-2023 के तहत कुपोषण से बचने के लिए बताया अहम
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पोषण माह 2023 के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी -5 में छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को खान-पान संबंधी जानकारी दी गई। स्मिता धीमान और रेणु चौधरी ने पोषण आहार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कुपोषण से बचने के लिए पोषण आहार ही सबसे सस्ता एवं बेहतर उपाय है।
शुक्रवार को सीडीपीओ सुरेखा देवी, स्मिता धीमान, रेणु चौधरी सुपरवाइजर एवं जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री राजकीय स्कूल एनआइटी पांच पहुंचे। जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री ने पोषण माह के बारे में बच्चों को उदाहरण देकर समझाया कि किसी देश का भविष्य उस देश के बच्चे होते हैं, देश का विकास स्वस्थ नागरिकों के ऊपर निर्भर करता है। बच्चे देश की अमूल्य निधि हैं के बारे में बताते हुए उन्होंने बच्चों को पोषण आहार के लिए शपथ भी दिलवाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोषण माह में सभी को जागरूक करेंगे।