फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव जकोपुर सहित कई गांवों में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत प्रभात फरी निकाली गई। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर सिंह मान ने लोगों से अभियान में भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मानव जीवन में जल की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने व अपनी पीढ़ियों के भविष्य के लिए जल को बचाना होगा। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं में योजना तैयार करके ग्राम स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में सीडीपीओ शकुंतला रखेजा की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें