फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: प्रेमी जोड़े ने थाने में पुलिस और परिवार वालों के सामने खाया जहर, पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले

Sat, 13 Jan 2024 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सारन पुलिस थाने में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सारन पुलिस थाने में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई, यह देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और दोनों के परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन दोनों को गंभीर हालत में बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की रहने वाली 17 साल की किशोरी स्कूल में साथ पढ़ने वाले 20 साल के युवक के साथ सात जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। 

किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ आठ जनवरी को शादी की नीयत से बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच, शुक्रवार दोपहर बाद युवक और किशोरी खुद ही सारन थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर थाने में बुला लिया। परिवार के लोग इस बात को लेकर काफी नाराज थे। पुलिस का दावा है कि दोनों को समझाया जा रहा था। इसी बीच किशोरी शौचालय चली गई। वापस आकर शौचालय में रखी फिनाइल की दो गोलियां खुद निगल लीं और दो गोलियां युवक को दे दीं। 
विज्ञापन

दोनों उल्टियां करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों, युवक और किशोरी के परिजनों के हाथ पांव फूल गए। दोनों को तुरंत बीके नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें