फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बिट्टू बजरंगी के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल, भाई की मौत पर दी सांत्वना, परिजनों से की मुलाकात

Wed, 10 Jan 2024 07:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

दो दिन पहले नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के भाई की मौत के बाद आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी से मिले सीएम मनोहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार दोपहर नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के घर उसके भाई महेश पांचाल की मौत पर सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने बिट्टू बजरंगी और परिवार के सदस्यों का ढाढ़स बंधाया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बिट्टू के साथ एक कमरे में बातचीत की। इसके बाद वह सेक्टर-12 जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में शमिल होने के लिए निकल गए। 

विज्ञापन

मृतक महेश पांचाल के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, बीते 13 दिसंबर की रात को पर्वतिया कॉलोनी स्थित बाबा मंडी में अरमान नाम के साथ आए कुछ लड़कों ने पहले महेश पांचाल से पूछा था कि क्या तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो जब महेश पंचाल ने हां की तो उन्होंने उसके ऊपर कोई जलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। आनन फानन में महेश पांचाल अपने घर पहुंचा था। 
विज्ञापन

जिसके बाद बिट्टू बजरंगी उसे लेकर पहले बीके अस्पताल में पहुंचे थे। तबियत बिगड़ने पर उसे तीन नंबर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे ऑल इंडिया मेडिकल अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया था। जहां आठ जनवरी को देर शाम एम्स में उसकी मौत हो गई थी। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें