फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 26 जनवरी को आम जनता को जागरूक करने के लिए सेक्टर-12 में स्टॉल लगाएगा, जहां कानून से जुड़ीं किताबें लोगों को बांटी जाएंगी। किताबों के माध्यम से नागरिकों को मौलिक अधिकार, कानून, विधिक संस्थान, नियम व अधिनियम और कानूनी सहायता जैसी जानकारी मिल सकेगी। वहीं 2 फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड मेले में भी स्टॉल लगाएगा। मेले में स्टॉल की थीम ''''साइबर क्राइम'''' होगी।
अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया, कि 2 फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण स्टॉल लगाने की तैयारी कर रहा है। इस बार की थीम ''''साइबर क्राइम'''' रखा गई है, जिसे जिला साइबर अपराध की टीम के सहयोग से चलाया जाएगा। ''''साइबर क्राइम'''' थीम को सफल बनाने के लिए स्कूल और कॉलेज से विद्यार्थियों का चयन कर नाटक का मंचन किया जाएगा। साइबर क्राइम, दहेज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक विषयों पर नाटक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यहां एलईडी के माध्यम से भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवाद