फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद महिला को पीटने का केस दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला में 29 मई के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद महिला को पीटने का केस दर्ज
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के नजदीक दयानंद कॉलोनी में एक विवाहिता को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना सूरजकुंड पुलिस ने महिला के पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर से भी की थी। डीसीपी के आदेश पर मंगलवार देर शाम मामला दर्ज किया गया।
दयानंद कॉलोनी निवासी पूजा की शादी करीब दो माह पहले वहीं रहने वाले पंकज नाम के युवक से हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में पूजा ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने माता-पिता से मिलने मायके आई हुई थी। थोड़ी देर बाद ही उसके पति पंकज, सास सुमन, ससुर सीता राम और देवर रोहित वहां आ गए। वे जबरदस्ती उससे एक कागज पर अंगूठा लगवाने लगे। उसने पूछा तो उसकी सास ने बताया कि पंकज उसे तलाक देगा और यह तलाक के कागज हैं। इसको लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। पूजा का आरोप है कि इसी दौरान उसके देवर ने बेलन उठाकर उसके सिर पर मारा। इस पर बचने के लिए वह घर से बाहर निकल आई।
विज्ञापन

बाहर आते ही ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे लात घूसों से पीटने लगे। इस पर आस पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव करवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने साथ चौकी ले गई। पूजा का आरोप है कि थोड़ी देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार शाम को पीड़िता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह डीसीपी एनआईटी विक्रम से मिली और उन्हें अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त विक्रम कपूर ने सूरजकुंड थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें