फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप ने झुलसाया

विज्ञापन
गर्मी की तपिश से बचाने के लिए सेक्टर-21 में अपने बेटे को छाते का सहारा देकर जाती महिला। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने झुलसाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में बुधवार का दिन धूप, लू और तपिश भरा रहा। शाम सवा सात बजे सूरज ढलने तक लोगों को गर्मी की तपिश का अहसास हुआ। सुबह से ही गर्मी रही और गर्म हवाएं चलती रहीं।
मई में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को सुबह साढ़े चार बजे के करीब दिन का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। आसमान साफ होने के कारण सूर्योदय के साथ ही गर्मी भी शुरू हो गई। सुबह सात बजे तक पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। हवा में भी गर्मी का अहसास होने लगा। ग्यारह बजे के करीब पारा 40 डिग्री पार कर गया। साफ आसमान में चमकते सूरज की तपिश से राहगीर पसीने पसीने होते नजर आए। दोपहर ढाई बजे दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय राहगीरों ने गर्म हवा और गर्मी से त्वचा में झुलसन महसूस की। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के चेहरे लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारह बजे के बाद से ही सड़कों पर भीड़ भी कम रही। सूरज की तपिश और गर्मी सूर्यास्त तक कमोबेश बनी रही। सूर्यास्त के करीब एक घंटे बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री और अधिकतम 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें