फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसी बोस विवि के कैडेट तुषार लेंगे गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा

विज्ञापन
फरीदाबाद जेसीबोस वाईएमसीए के छात्र तुषार दलाल नई दिल्ली राजपथ पर परेड में भाग लेगे । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय (विवि) के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र तुषार दलाल का चयन 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। वह हरियाणा से नेशनल कैडेट कोर की नेवी विंग में चुने गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, कुलसचिव डॉ. एसके गर्ग, विभागाध्यक्ष प्रो. एमएल अग्रवाल और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह ने तुषार को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय की एनसीसी विंग एनआईटी फरीदाबाद में संचालित एनसीसी यूनिट का हिस्सा है। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल कुमार सिंह ने भी तुषार को बधाई दी है। विवि के एनसीसी समन्वयक डॉ. ओपी मिश्रा और एनसीसी अधिकारी डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि तुषार हरियाणा के बहादुरगढ़ का निवासी हैं। बहुत ही साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं। उनके पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें