फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ढाबा संचालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में खाने के पैसे मांगने पर 17 जनवरी को कुछ ट्रक चालकों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था। कई दिनों के इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी 35 वर्षीय श्याम सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों में मृतक का मामा भी शामिल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई श्याम सिंह सेक्टर-59 में ढाबा संचालक था। ढाबे पर ज्यादातर आस-पास की फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी व ट्रक चालक खाना खाते थे। ढाबे के पास फैक्ट्री में ट्रक चलाने वाले नेत्रपाल, विजय, वीर, दलबीर व एक अन्य ने 17 जनवरी की रात खाना खाया था। खाने के रुपये के लेन-देन को लेकर श्याम सिंह की ट्रक चालकों के साथ बहस हो गई। आरोप है कि पांचों ट्रक ड्राइवरों ने श्याम सिंह को बुरी तरह पीटा। घायल को परिजनों ने पहले घर पर ही उपचार दिया। वहीं, रविवार को पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी नेत्रपाल रिश्ते में मृतक श्याम सिंह का मामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें