फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर जेई सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
विज्ञापन







मंत्री विपुल गोयल से लोगों ने की थी शिकायत







अमर उजाला ब्यूरो







फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम के जेई सागर शर्मा को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पेयजल सप्लाई में लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेंड कर दिया है। जेई सागर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नगर निगम में भर्ती हुए थेे।
नगर निगम में शामिल हुए बुढ़ैना गांव में पेयजल सप्लाई पिछले कई दिनों से बाधित हो रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से शिकायत की थी। मंत्री के आफिस से सागर शर्मा को पेयजल सप्लाई बाधित होने का कारण पूछा गया था। जिस पर जेई की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसको लेकर मंत्री ने निगम आयुक्त को आदेश दिया कि जेई को सस्पेंड कर दिया जाए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जेई को पेयजल सप्लाई बाधित होने पर सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों ने मंत्री से लगाई थी मदद की गुहार
आपको बताते चलें कि कई दिनों तक पेयजल की सप्लाई न होने से परेशान लोगों ने मंत्री विपुल गोयल से मदद की गुहार लगाई थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए मंत्री ने तुरंत जेई से इसको लेकर जवाब मांगा था। मामले में लापरवाही मिलने पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें