फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेई और एसडीओ नई वार्डबंदी की सीमा करेंगे तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने संभावित वार्ड बंदी का खाका तैयार कर लिया है। अब जेई और एसडीआई की बीएलओ के साथ मिलकर वार्डों की सीमा तय करने में ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम क्षेत्र में नई वार्डबंदी में 40 से बढ़ाकर 46 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम वार्डबंदी के नए नक्शे के मुताबिक 46 वार्डों में से फरीदाबाद विधानसभा में सबसे कम आठ वार्ड और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 11 वार्ड बनाए गए हैं। फरीदाबाद, तिगांव विधानसभा और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ वार्ड हैं। बता दें कि नगर निगम चुनावों के मद्देनजर वार्डबंदी चौथी बार की गई है। इस बार ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 24 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया है, इसके चलते वार्डबंदी की गई है। सबसे पहले वर्ष 1994 में 25 वार्डों का गठन किया गया। वर्ष 2005 में वार्डों का परिसीमन करते हुए 35 वार्ड बनाए गए। वर्ष 2016 में 40 और अब वार्डों की संख्या बढ़ाकर 46 की गई है। वार्डबंदी में प्रयास किया गया है कि प्रत्येक वार्ड में करीब 30 से 35 हजार मतदाता होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें