फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करेगा जेसी बोस विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ (संदीप पाराशर)। कोविड-19 के दौरान जिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर नुकसान का सामना करना पड़ा, अब उसकी भरपाई कराने के लिए जेसी बोस विवि का विज्ञान प्रसार विभाग प्रयत्न करेगा। विभाग ने एसडीएम बल्लभगढ़ की मदद से ऐसे 100 छात्रों की पहचान की है जो आर्थिक तंगी के कारण ई-पढ़ाई में पीछे रह गए थे। उनको अब इलेक्ट्रानिक किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जेसी बोस विश्वविद्यालय (विवि) की कार्यक्रम संयोजक रश्मि चावला ने बताया कि कोविड-19 के दौर में कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक नुकसान का सामना करना पड़ा। अब ऐसे छात्रों को इलेक्ट्रानिक किट उपलब्ध कराई जाएगी। जेसी बोस विवि का इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की निरंतरता में इन 100 छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला इलेक्ट्रानिक प्रसार आयोजित करेगा। छात्रों की रुचि के आधार पर कार्यशाला का दायरा बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में विभाग द्वारा 100 विद्यार्थियों की पहचान कर इलेक्ट्रानिक बेसिक किट प्रदान किया जाएगा। यह संयुक्त कार्यक्रम होगा। प्राथमिक चरण में सेक्टर-8 राजकीय विद्यालय और बल्लभगढ़ राजकीय विद्यालय की छात्राएं इसका लाभ लेंगी।
क्या होती है इलेक्ट्रानिक बेसिक किट :
इलेक्ट्रानिक किट से साइंस और इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को बेसिक ज्ञान दिया जाता है। इस किट से छोटे-छोटे इलेक्ट्रानिक उपकरण तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा उपकरण तैयार करने करने की जानकारी भी छात्रों को दी जाती है। किट के जरिए इलेक्ट्रानिक पार्ट्स किस तरह कार्य करते हैं, यह भी पता चलता है। सभी जानकारी निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें