फरीदाबाद। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की दूसरी कटऑफ लिस्ट 21 अक्तूबर को आएगी। इसके अलावा यदि किसी विद्यार्थी से फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो गई है तो वह सुधार भी कर सकता है। इसके लिए पोर्टल पर लिंक जारी कर दिया गया है। 20 अक्तूबर तक इसमें सुधार कर सकते हैं।
आईटीआई फरीदाबाद के प्रिंसिपल गजेंद्र ने बताया कि कि दूसरी कटऑफ लिस्ट 21 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसमें बचे हुए विद्यार्थियों के नाम आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त गलती हो जाती है। इसकी वजह से कई बार दाखिला नहीं हो पाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल पर सुधार करने का लिंक दिया गया है।
इसके माध्यम से विद्यार्थी ट्रेड को चेंज कर सकते हैं और अन्य कोई गलती में भी सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उनको मेल के जरिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाना होगा। उन्होंने बताया कि सुधार के लिए बुधवार को आखिरी तारीख है। सभी आईटीआई में अभी काफी सीटें खाली है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के आवेदन में गलती हो, इसे ठीक कर लें।