उपायुक्त जितेंद्र यादव विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाते हुए ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को छह विदेशियों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। इसमें अफगान से हरिओम, गुल्ला पियासे, दीवान लाल, सिलकम बाई, जगवंती और दर्शन कौर हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को भी जिलाधीश ने आठ विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी थी।
भारत सरकार ने देश में 13 जिलाधीशों को ही विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की पावर प्रदान की है। इनमें फरीदाबाद का जिलाधीश भी शामिल है। केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को प्रदान है। गुजरात राज्य के मोरबी, राजकोट, पाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजार, राजस्थान प्रांत के जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर और सिरोही, हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब के जालंधर के जिलाधीश को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है।