फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर फेसबुक-ट्विटर पर डाली भड़काऊ पोस्ट, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
Inciting post made on Facebook-Twitter by making video, case registered against four
विज्ञापन
फरीदाबाद। वीडियो बनाकर फेसबुक-ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम सेल की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बिना सच्चाई जाने आरोपियों ने मरे पड़े पशुओं के अवशेष को गोवंश हत्या दिखा कर लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

थाना सूरज कुंड क्षेत्र की पहाड़ियों में कुछ दिन पूर्व मृत पशुओं के अवशेष मिले थे। आरोप है कि इसका वीडियो बनाकर कमल तंवर और रजत छाबड़ा ने फेसबुक पर, नीता ने ट्विटर पर और अमेजिंग फार्मिंग चैनल के संचालक ने यूट्यूब पर बिना सच्चाई जाने भ्रामक वीडियो डाला था। पुलिस द्वारा चेक करने पर पाया कि हजारों की तादाद में गोवंश हत्या की खबरें इन सोशल मीडिया चैनल्स पर चलाई गई थीं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी। पुलिस ने मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी खबरों का खंडन करने व अफवाह ना फैलाने की चेतावनी दी थी। साइबर सेल की मॉनिटरिंग टीम की शिकायत के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर में मरे पशुओं के अवशेषों के निस्तारण के लिए नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से ठेका दिया गया था। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार कर्जन के खिलाफ पशुओं के शरीर को अनुचित तरीके से निस्तारण करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिना तथ्यों को जाने किसी भी तरह के भ्रामक कंटेंट या वीडियो को आगे शेयर ना करें। अफवाह ना फैलाएं। फरीदाबाद साइबर क्राइम की टीम लगातार सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग कर रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें