फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहुपुरा में दिनभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शाहुपुरा गांव में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह कटौती सब-स्टेशन में आई खराबी के चलते की गई। ग्रामीणों के कहना है कि कई बार बिजली निगम के कार्यालय में शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव शर्मा, पंडित गुरधन लाल, किशन चंद शर्मा, रवि शर्मा आदि ने बताया कि गांव की करीब चार हजार आबादी है। इनमें से अधिकांश कामकाजी हैं। लेकिन गांव में सुबह करीब आठ बजे से शाम करीब पांच बजे तक बिजली गुल रही। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे गांव में पीने के पानी का संकट गहरा गया और लोगों को पानी खरीदकर अपनी जरूरतों को पूरा करना पड़ा।
उधर, बिजली निगम के कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों का कहना था कि एक सब-स्टेशन में आई खराबी के चलते शाहुपुरा गांव में बिजली की कटौती की गई थी।
शाहुपुरा गांव में बिजली की कटौती होने की जानकारी नहीं है। गांव में क्यों बिजली घंटों बिजली गुल रही, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी और ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज दलाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें