फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में दोस्त ने युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। हरी विहार में सोमवार को एक दोस्त ने पिंकू (34) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिंकू ने रात को कमरे पर दोस्त के साथ शराब पी थी। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी प्रेम ने बताया कि उसका बड़ा भाई पिंकू करीब छह माह से बल्लभगढ़ स्थित हरि विहार में सुरेंद्र के मकान में किराये पर रहता था। पिंकू की पत्नी और बच्चे पंचकूला में ही रहते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे जीजा राकेश ने बताया कि पिंकू पर किसी ने कमरे में चाकुओं से वार कर दिया है। बाद में उपचार के दौरान पिंकू की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पिंकू ने रात को कमरे पर दोस्त के साथ शराब पी थी। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान चाकू से गोदकर आरोपी फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर देवदत्त ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें