पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर पति हुआ फरार, जीआरपी जांच में जुुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेेेशन परिसर स्थित राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाने में एक महिला ने अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी मंजू पति दिलेश्वर के साथ हरिद्वार में सतपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने गई थी। सोमवार सुबह दोनों उत्कल एक्सप्रेस में छत्तीसगढ़ जाने के लिए बैठे थे। ट्रेन दोपहर के समय फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां 35 वर्षीय दिलेश्वर स्टेशन पर उतरने लगा। मंजू ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर उतर गया। मंजू भी उसके पीछे उतर गई। स्टेशन पर भीड़ होने के कारण वह उसे चकमा देकर फरार हो गया। मंजू ने उसे तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इससे पीड़िता ने हरिद्वार में अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी। वह भी फरीदाबाद पहुंचे, लेकिन दिलेश्वर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।