फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दौलत कॉलोनी में एचएसवीपी ने लगाए 30 घरों पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
7 दिन के भीतर प्रॉपर्टी के कागजात प्राधिकरण के पास पेश करने होंगे, नहीं तो होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। ऊंचागांव के पास स्थित दौलत कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए हालात अचानक बदल गए हैं। यहां करीब 30 घरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। नोटिस में साफ लिखा है कि जिन लोगों ने कॉलोनी में कब्जा किया हुआ है, उन्हें 7 दिन के भीतर अपनी प्रॉपर्टी के वैध कागजात प्राधिकरण के पास पेश करने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह मान लिया जाएगा कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं हैं और इसके बाद कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।

एचएसवीपी की इस कार्रवाई से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 40-50 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन एकदम से उनके घरों पर नोटिस चिपका दिया गया। लोग कह रहे हैं कि कई पीढ़ियों से वे यहां रह रहे हैं, अचानक उजाड़ने की बात करना उन्हें समझ से परे है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार को पहले उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और स्थायी समाधान निकालना चाहिए। कॉलोनी में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं, जिनके लिए अपने घर बचाना जीवन-मरण का सवाल बन गया है।

एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। यदि लोगों के पास प्रॉपर्टी से संबंधित वैध दस्तावेज होंगे तो वे उन्हें पेश कर सकते हैं। जिनके पास दस्तावेज नहीं होंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।




दो दिन पहले किया गया था सर्वे
स्थानीय लोगों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारी व कर्मचारी इलाके में सर्वे कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने ठीक से कुछ जवाब नहीं दिया। सर्वे के दो दिन बाद कॉलोनी के लगभग 200 घरों में से 30 पर नोटिस लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन



लोगों ने हटा दिए नोटिस
एचएसवीपी के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह नोटिस लगाए थे। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने डर के कारण घरों के बाहर से नोटिस हटा लिए। वहीं अब लोग एकत्रित होकर प्रशासन व कोर्ट में अपना पक्ष रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें