फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएनजी स्टेशन के अवैध कब्जे को एचएसवीपी ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। बदरपुर बॉर्डर पर एक शराब ठेके के अवैध कब्जे को जेसीबी से ढहा दिया गया। वहीं, सेक्टर-17 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के बीच आ रहे सीएनजी स्टेशन को पोकलेन से पूरी तरह हटा दिया गया।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को काफी दिनों से जगह-जगह अवैध कब्जों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। शिकायत के आधार पर जांच कराई गई और तोड़फोड़ दस्ते को अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार सुबह प्राधिकरण की टीम एक जेसीबी और पोकलैंड मशीन लेकर बदरपुर बॉर्डर स्थित शराब ठेकेदार पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार ने एलॉट की गई जमीन से अधिक पर अवैध कब्जा कर रखा था। इसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद बाईपास रोड दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। सेक्टर-17 के पास एक सीएनजी स्टेशन निर्माण के बीच आ रहा था। स्टेशन संचालक को कोई बार इसे हटाने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिस को अनदेखा कर दिया। टीम ने पोकलैंड मशीन से इसे ढहा दिया। सेक्टर-16 शिक्षा विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ की जानी थी लेकिन चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ बनाए जाने के बाद कार्रवाई टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच पूर्व में बने सीएनजी पंप को हटाना था। कई बार नोटिस के बाद भी इसे नहीं हटाया तो कार्रवाई की गई है। साथ ही शराब ठेके से बाहर भी भूमि पर अवैध कब्जा था। दोनों के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है।
- सिद्धार्थ दहिया, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें