फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर महिला और सतर्क युवक को पुलिस आयुक्त करेंगे सम्मानित.

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 में बृहस्पतिवार को झपटमार को पकड़ने वाली महिला व एसजीएम नगर में एक वाहन चोर से भिड़कर अपनी बाइक छुड़ाने वाले व्यक्ति को सोमवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने इनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने दोनों बहादुरों को फोन करके बधाई भी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस चौकी सेक्टर-16 क्षेत्र में मीनू नाम की महिला अपने भाई के साथ स्कूटी से बृहस्पतिवार शाम को बाजार गई थी। वापस आते समय बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था। उसे आभास हुआ कि वह उसका पर्स छीनने की कोशिश कर सकता है। महिला सजग हो गई। उसने मजबूती से अपना पर्स पकड़े रखा। जैसे ही झपटमार ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। मीनू ने उसे झटका देकर खींच लिया और जिससे वह सड़क पर गिर गया।
दूसरे मामले में, एसजीएम नगर निवासी दीपक बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी से घर आया ही था कि उसे पता लगा उसके बेटे की तबीयत खराब है। वह बेटे को लेकर डॉक्टर के पास जाने के लिए बाहर निकला। उसने देखा कि एक युवक उसकी मोटरसाइकिल लेकर जा रहा है। दीपक ने उसका पीछा कर अपनी बाइक छुड़ा ली।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के संज्ञान में आने पर उन्होंने महिला की बहादुरी और युवक की सतर्कता की सराहना करते हुए उन्हें पांच-पांच हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। दोनों को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21-सी में प्रशंसा पत्र व इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें