फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लिपिक वर्ग की मांग को हेमसा ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक वर्ग की मांग को हेमसा ने दिया समर्थन अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने भाजपा-जजपा सरकार घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार लिपिक वर्ग की 35400 रुपये वेतन करने की मांग की है। हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग व कैशियर मुकेश खरब ने कहा कि लिपिक वर्ग की इस मांग को लेकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने सर्व कर्मचारी संघ के सहयोग से आंदोलन किया था और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया था। बाद में सत्ता में आई मनोहर लाल सरकार मंत्रिमंडल के फैसले पर रोक लगा दी। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलॉयज फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि लिपिक वर्ग के साथ वेतनमान में लंबे समय से भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार या तो 35400 की मांग का नोटिफिकेशन जारी करें वरना इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें