फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुर्जर महोत्सव बनेगा सांस्कृतिक क्रांति का सूत्रधार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष का महोत्सव पहले से अधिक भव्य, विस्तृत और नवाचार से भरपूर होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने मुख्य ट्रस्टी दिवाकर बिधूड़ी की अध्यक्षता में 2025 के भव्य गुर्जर महोत्सव की रूपरेखा और अपने व्यापक सांस्कृतिक विजन का ऐलान किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी ने संयमित, स्पष्ट और प्रखर शैली में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।
इस दौरान एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि गुर्जर समुदाय की लोककला, लोककथाएं, इतिहास और महापुरुषों का योगदान विश्व स्तर पर सम्मान पाने लायक है, और ट्रस्ट इसी दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
विज्ञापन


प्रवक्ता चौधरी ने बताया कि इस वर्ष का महोत्सव पहले से अधिक भव्य, विस्तृत और नवाचार से भरपूर होगा। इस बार विशेष थीम पर आधारित आर्ट एंड क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुर्जर समुदाय की कला और शिल्प को बड़े मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि महोत्सव में इस बार पांच नए विशेष आयोजन शामिल किए जाएंगे, जिनका खुलासा केवल कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के समक्ष ही किया जाएगा।
विज्ञापन


इतिहासकारों और शिल्पकारों को व्यापक अवसर मिलेंगे
उन्होंने कहा कि महोत्सव के बाद ट्रस्ट अपनी गतिविधियों का दायरा और बढ़ाएगा। गुर्जर महोत्सव कला, संस्कृति और इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला सबसे बड़ा मंच बनेगा, जहां लोक कलाकारों, इतिहासकारों और शिल्पकारों को व्यापक अवसर मिलेंगे। महोत्सव में पारंपरिक गुर्जरी थाली, सकरात और तीज जैसे पर्वों का आयोजन, नारी प्रतिभा सम्मान, क्रांति चक्र अवॉर्ड, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, सेमिनार, वर्कशॉप, सांस्कृतिक यात्राएं, गुर्जर संवाद और गुर्जरी फैशन शो जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें