फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली में दमखम दिखाने उतरेंगी अदिति रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में रविवार से टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। जहां पर देश ही नहीं विश्व के टेनिस खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। इनमें फरीदाबाद की अदिति रावत भी होंगी। जो कि 35 लाख की प्राइज मनी वाली इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखाई देंगी। बता दें कि अदिति रावत इससे पहले कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में भी अदिति से पदक की उम्मीदें रहेंगी। अदिति के कोच भरत भारद्वाज ने बताया कि अदिति ने पूरे साल अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी निरंतरता के चलते उन्हें इस प्रतियोगिता में चयनित किया गया है। उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से यहां पर भी सबका ध्यान अपनी ओर खीचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें