फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को गुलिया क्रिकेट अकादमी और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। 93 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए अभिषेक महावर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था। गुलिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 225 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक महावर ने 93 और जयंत गोयल ने 57 रनों का योगदान दिया। वहीं सिद्धांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम 39.2 ओवर में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें नागर ने 48 और कृष्णा भड़ाना ने 39 रन बनाए। वहीं प्रतीक सेहरावत ने 3 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें