फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल फंड जमा नहीं करने वाले स्कूलों पर सरकार सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से मांगा स्कूलों का ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की ओर से खेल फंड जमा नहीं कराने पर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। इस संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों का ब्योरा मांगा है, जिन्होंने अभी तक खेल फंड जमा नहीं कराया है। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। 2025-26 के दौरान छात्र संख्या के अनुसार सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को खेल निधि राशि का बैंक ड्राफ्ट बनाकर शिक्षा विभाग को देना होगा।

जुलाई तक खेल फंड जमा करने का निर्देश

शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई के अंतिम सप्ताह में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तुरंत प्रभाव से खेल फंड जमा करने का निर्देश जारी किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी तक कुछ ही स्कूलों ने खेल फंड जमा कराया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी स्कूल संचालकों को खेल फंड जमा कराने का निर्देश दिया गया है। अगर स्कूल संचालक फंड जमा नहीं कराते हैं तो स्कूल के बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

कई स्कूल संचालक खेल फंड जमा नहीं कर रहे हैं। अगर कोई स्कूल संचालक खेल फंड जमा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह व अगस्त से शिक्षा विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। - हरवीर अधाना,सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें