फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदीके फर्जी हस्ताक्षर कर प्लॉट नाम कराया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तिहाड़ जेल में बंद युवक के फर्जी हस्ताक्षर कर 200 गज का प्लॉट अपने नाम कर लिया। जेल से बाहर आने पर युवक को मामले को पता लगा। पीडित ने 28 फरवरी को पल्ला थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के देवली खानपुर निवासी अमरदीप राठी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। एक केस के कारण वे तिहाड़ जेल में बंद थे। जेल से बाहर आने पर उन्हें पता लगा कि सचिंद्र नाम के व्यक्ति ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सूर्या नगर पार्ट-तीन में उनका 200 गज का प्लॉट अपने नाम कराकर मकान बना लिया है। जांच में सामने आया कि जिस तारीख को प्लॉट का एग्रीमेंट हुआ, उस समय अमरदीप जेल में थे। पुलिस ने आरोपी को गांव रूपुर कन्नौज यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर प्लाट हथियाने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें