फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की आईडी पर करा ली स्कूटी फाइनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की आईडी पर करा ली स्कूटी फाइनेंस
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी निवासी एक युवक की आईडी पर किसी दूसरे व्यक्ति ने स्कूटी फाइनेंस करा ली और उसकी किस्त भरनी बंद कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब एजेंसी की तरफ से युवक को फोन आया और स्कूटी की किस्त भरने के लिए कहा। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर जब पीड़ित सारन थाने में गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया। परेशान होकर युवक ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी। तीन महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संजय कॉलोनी निवासी सन्नी ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा कि 24 सितंबर को उसके मोबाइल पर स्कूटी एजेंसी से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आप स्कूटी की किस्त नहीं जमा करा रहे हैं इसे जल्द जमा कराइये। सन्नी ने कहा कि उसने कोई स्कूटी नहीं ली है। मामले की जांच करने जब वह एयरफोर्स रोड स्थित परफैक्ट टीवीएस शोरूम में गया तो पता लगा कि उसके पैनकार्ड व आधार कार्ड लगाकर स्कूटी फाइनेंस कराई गई है। फोटो वाले युवक को वह पहचानता है। इस मामले की शिकायत लेकर वह थाना सारन में एसआई हरी किशन से मिला और आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एसआई ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी ने कहा कि जहां एजेंसी है वहां के थाने में जाओ। जबकि सन्नी का घर सारन थाने के अंतर्गत आता है। थाने से निराश होने के बाद उसने सीएम विंडो पर अपनी बात रखी। करीब तीन महीने बाद 31 दिसंबर को पुलिस ने रवि नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें